भारत सरकार में नियुक्त केंद्रीय सूचना आयुक्त संजीव जिंदल को ओपी जिंदल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा
डबवाली( अजय कुमार अमलोह)
जिला फरीदकोट के ऐतिहासिक नगर जैतों के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी लाला हीरा लाल जिंदल के सुपुत्र रि.आईएएस संजीव जिंदल को भारत सरकार में केंद्रीय सूचना आयुक्त नियुक्त किए जाने पर अग्रवाल वैश्य समाज के प्रतिनिधियों द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब केराज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार में कार्यरत अतिरिक्त सचिव के पद से रिटायर्ड होने के पश्चात उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश पर आधारित तीन सदस्यीय कमेटी की सिफारिश पर उन्हें इस पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव जिंदल की इस नियुक्ति से अग्रवाल वैश्य समाज गौरवमयी हुआ है। इसलिए उन्हें शीघ्र ही संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘ओपी जिंदल अवार्डÓ से सम्मानित किया जाएगा।
सिंगला ने संजीव जिंदल से मोबाइल पर बातचीत कर उन्हें इस पद पर नियुक्त होने पर बधाई दी। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के डबवाली से राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य सौरभ गर्ग, प्रीतम बांसल, शाम लाल जिंदल गंगा, विकास बांसल विक्की, सुशील बांसल गोल्डी संगत, हीरमणि अग्रवाल गुरदासपुर, दिनेश मोदी फाजिल्का, घनश्याम कांसल सुनाम सहित सभी ने इस नियुक्ति को अग्रवाल समाज को गौरवान्वित करने वाला बताया। आईएमए पंजाब के राज्य अध्यक्ष डा. संजीव गोयल, श्रमण जैन स्वीट्स के एमडी विपिन जैन श्रमण ने भी संजीव जिंदल की नियुक्ति का स्वागत किया है। संस्था के राज्य महामंत्री हरकेश मित्तल एवं मंत्री सीएस एमएल अग्रवाल ने कहा कि संजीव जिंदल एक मिलनसार, मधुरभाषी एवं कर्मठ आईएएस अधिकारी हैं। जिस कारण उन्हें भारत सरकार द्वारा इस अहम पद नियुक्त किया गया है। रिटायर्ड होने वाले कुछेक आईएएस अधिकारियों को कार्यप्रणाली के मद्देनजर ही ऐसे अहम पदों पर नियुक्त किया जाता है। संस्था के प्रवक्ता सुमेर गर्ग ने कहा कि हीरा लाल जिंदल एवं उनके सुपुत्र प्रवीण जिंदल जोकि जैतों के प्रमुख व्यवसायी होने के साथ साथ उनका जैतों में सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं में सदैव प्रशंसनीय योगदान रहा है। ऐसे संस्कारों के कारण ही संजीव जिंदल ने भी प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना कर जैतों का नाम रोशन किया है।