जाकिर ज़ंकार | आहवा
दिनांक : 22
डांग जिले के आहवा पुलिस स्टेशन में आगामी क्रिसमस पर्व के अवसर पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पुलिस निरीक्षक (PI) श्री ढोड़िया साहेब की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में डांग जिले के विभिन्न गांवों से ईसाई समाज के लोग उपस्थित रहे। साथ ही आहवा के अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर PI श्री ढोड़िया साहेब ने 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने सभी समाजों के लोगों से आपसी संवाद और सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग की ओर से पर्व के दौरान आवश्यक पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांति एवं उल्लास के साथ मनाया जा सके।