राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो चीफ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। भाजपा नर्मदापुर मंडल की कामकाजी शक्ति केंद्र क्रमांक 3 नारायण नगर नर्मदापुर की बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कार्यकर्त्ताओं से आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक चर्चा की। राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी को “अटल स्मृति पर्व” के रूप में संगठन की सुदृढ़ता हेतु मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश प्रदान किये। बैठक में भाजपा नर्मदापुर मंडल के अध्यक्ष रूपेश राजपूत द्वारा स्वागत भाषण एवं बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत की। बैठक को संबोधित करते हुए अलका गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर विचारधारा और मानवीय मूल्यों को केंद्र में रखकर पीड़ित मानवता की सेवा के लिए ओर भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रही है। हमारी राजनीति का आधार भारत माता है और राष्ट्र प्रथम की भावना से राष्ट्र के उन्नयन एवं सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर सभी को कार्य करना चाहिए। संगठन के कार्यकर्ताओं को हमारे विचार को आगे बढ़ाने और समृद्धशाली राष्ट्र के निर्माण में पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करना है। सत्ता केवल भोग का माध्यम नही है यह पीड़ित एवं वंचित मानवता की सेवा करने का अवसर है। शक्ति केंद्र की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा की हम सभी कार्यकर्ताओं को कदम से कदम मिलाकर चलना है ओर राष्ट्र को मजबूत करना है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अपनी भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित करना है। बैठक के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके द्वारा किये गए संगठन कार्यो को साझा किया। इस अवसर पर बैठक में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह,नगरपालिका की अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश तिवारी,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित,वरिष्ठ नेत्री सफलता तिवारी,सभापति आरती बैस,वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र यादव,महेश सेन,अजय रत्नानी , सुमित सैनी,चंचल राजपूत,अनसुइया यादव,आशा वाजपेई,सिमरन कौर,सुनील गौरे, निखिल चौरे,कपिल चौहान,ऋषभ शुक्ला,प्रवेश सोनी,ऋतुराज यादव,आलोक जैन,सागर चौहान,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।बैठक का संचालन विशाल दीवान द्वारा एवं आभार नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा किया गया