कैमोर नगर को मिली एक और सौगात, हाईमास्ट लाइट व सीसीटीवी कैमरों से सुदृढ़ हुई सुरक्षा व्यवस्था
राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
नगर की सुरक्षा को लेकर अध्यक्ष की पहल, व्यापारियों ने जताया आभार
कटनी//विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख नगर परिषद कैमोर अपने निरंतर विकास कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। नगर के सुव्यवस्थित विकास और नागरिक सुविधाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर द्वारा क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में लगातार जनहितकारी कार्य कराए जा रहे हैं।इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 4 स्थित मुख्य बाजार खलवारा में लंबे समय से व्यापारियों द्वारा की जा रही मांगों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर हाईमास्ट लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा मांगों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया गया।कार्य पूर्ण होने के उपरांत विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर द्वारा विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हाईमास्ट लाइट लगने से रात्रिकालीन समय में बाजार क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो गई है वहीं सीसीटीवी कैमरों के लगने से अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा जिससे आमजन एवं व्यापारी स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।नगर की प्रथम नागरिक पलक नमीत ग्रोवर ने कहा कि नगर की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना नगर परिषद की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की मंशा विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना एवं भाजपा को मजबूत बनाना है। नगर में किए जा रहे समस्त विकास कार्य विधायक के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग से ही संपन्न हो रहे हैं।श्रीमती ग्रोवर ने कहा कि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक प्रत्येक मंच पर जनसंवाद के माध्यम से विकास कार्यों की रूपरेखा तय करते हैं जिसके चलते आज विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास के मामलों में प्रथम स्थान पर है। और नगर परिषद कैमोर भी उसी विकास पथ पर निरंतर अग्रसर है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर सहित समस्त पार्षदगण एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

About the Author
Post Views: 66