ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मार्शल आर्ट वुशु में बच्चों ने लगाई तमगों की झड़ी

```

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 7 गोल्ड, 3 सिल्वर, 2 ब्राउन मेडल जीते

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। नेशनल मार्शल आर्ट वुशू प्रतियोगिता उज्जैन में संपन्न हुई संपन्न हुई। जिसमें संजीवनी हायर सेकेंडरी स्कूल व मार्शल आर्ट अकादमी के बच्चों ने 7 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर, 2 ब्राउन मेडल जीते। सब जूनियर वर्ग में रियांशी फाटे ने 20 किग्रा वर्ग में कांस्य, पदक तनुश्री पाल ने 24 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, कीर्ति पवार ने 28 किग्रा वर्ग में रजत पदक, निहारिका खंडागरे ने 32 किग्रा वर्ग में पदक, जानवी सोनी ने 40 किग्रा वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालिका में तेजेश्वरी मालवी ने 40 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, सुहानी उईके ने 45 किग्रा वर्ग में रजत पदक, कुमकुम सरले ने 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, मंगला पांसे ने 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक माधुरी पवार ने 56 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, मुस्कान यादव ने 70 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, जूनियर बालक वर्ग में श्याम नागल 80 किग्रा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर शाला के प्राचार्य गजेंद्र पवार, कोच रानू सचिन मालवी, शाला परिवार, जिले के खेल प्रेमियों, इष्टमित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *