रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा जनता की प्याज बुझाने के लिए नगर पालिका द्वारा काफी लंबे समय पहले लगाया गया डपंप गत महीने से खराब पड़ा हुआ है जिससे राहगीरो को पानी पीने के लिए सुलभ नहीं हो पा रहा है, लोग परेशान हो रहे हैं
पुलिस थाने के मुख्य गेट के बाहर नगर पालिका का हैंड पंप लगा हुआ है जो गत महीने से खराब पड़ा है,, वहां के रहने वाले लोगों के द्वारा नगर पालिका को इसकी खराब होने की सूचना दी गई मगर अभी तक नगर पालिका द्वारा हैंडपंप को ठीक नहीं किया गया जिससे राहगीर एवं वहां आसपास रहने वाले लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं आम जनता ने हैंड पंप को शीघ्र ठीक करने की मांग की है,,,,,,, सुनील सखवार जगदीशगढ़ का कहना है कि हम लोग बाजार जाते हैं तो जब प्यास लगती है तो हैंडपंप से पानी पी के अपने गुजर कर लेते हैं हैंड पंप का मरम्मत शीघ्र होनी चाहिए
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर का कहना है कि हमारे पास इसकी कोई सूचना नहीं आई है हैंडपंप खराब है सोमवार को ऑफिस खुलेगा तुरंत ठीक कराया जाएगा