केशव साहू जिला ब्यूरो
👉 आरोपी शेख सलीम पिता शेख बशीर उम्र 26 साल साकिन भटगुना, थाना, डोंगरगांव,
जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
👉आरोपी द्वारा जमीन जायदाद पैसा बटवारा व पुरानी बात को लेकर हाथ, मुक्का से मार कर किया हत्या
👉 आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 201/25 धारा 296, 115(2),351(2), 109(1), 103(1) बीएनएस
के तहत की गई कार्यवाही
विवरण – दिनांक दिनांक 20.06.2025 को शेख बशीर पिता शेख बिसारत, उम्र 75 साल, निवासी ग्राम भटगुना, थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव छ.ग.को दिनांक 19.06.25 को उसके बेटा शेख सलीम उम्र 26 साल के द्वारा मारपीट करने से घायल होने पर ईलाज हेतु परिजनों के द्वारा सीएचसी डोंगरगांव लाया गया था मुर्तजरर की बहु श्रीमति संजू खान से पुछताछ करने पर आरोपी शेख सलीम पिता शेख बशीर उम्र 26 साल साकिन भटगुना के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करना बताने पर थाना डोगरगांव में अपराध क्रमांक 201/25 धारा- 296, 115(2),351(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया जिसकी जिसकी मृत्यु दिनांक 23.06.25 को होने से प्रकरण धारा 109(1), 103(1) बीएनएस जोडी गई।
सूचना वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव अंकिता शर्मा, अति पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा थाना डोंगरगांव की टीम गठीत कर अपराध विवेचना एवं आरोपी पता साजी किया जा रहा था।
दौरान विवेचना के आरोपी शेख सलीम पिता शेख बशीर उम्र 26 साल साकिन भटगुना, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगाव (छ0ग0) से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि, दिनांक 19.06.25 को अपने अब्बू शेख बशीर को बोला कि जमीन जायदाद का पैसा बटवारा किसी को मत दो मेरा छोटा बच्चा है उसी के नाम से करेंगे। इसी बात पर विवाद झगड़ा हुआ और मारपीट केस में एक हफ्ता पहले ही जेल भिजवा दिया था इसी रंजीश वश आरोपी शेख सलीम द्वारा मृतक शेख बशीर को मरते दम तक हाथ मुक्के से मारपीट किया जिससे मृतक के चेहरे पर कई जगह फ्रैक्चर, श्वांस नली टूटना शरीर के अंदर ब्लीडिंग हुई और ईलाज दौरान मौत हो गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी डोंगरगांव,प्रधान आरक्षक 233 संदीप देशमुख, आरक्षक धर्मेन्द्र मांडले, जीतेश साहू, चन्द्रप्रकाश हरमुख, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।