राजेंद्र धाकड़ इटारसी नर्मदापुरम
इटारसी। शहर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। तीन पुलिया और रेलवे यार्ड के बीच एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने उक्त क्षेत्र में युवती का शव देखा, जिसके बाद तत्काल स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।