मामला बबेरू कस्बे की जेपी शर्मा इंटर कॉलेज ग्राउंड का है। जहां आज शुक्रवार की दोपहर ज्वाला प्रसाद मेमोरियल अंतर राज्यीय लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं बांदा चित्रकूट सांसद प्रतिनिधि शिव शंकर सिंह पटेल व अध्यक्षता कर रहे शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख महंत मधुराम शरण शिवाजी के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वहीं आज उद्घाटन मैच उत्तराखंड बनाम प्रयागराज की टीम के बीच खेला गया। जिसमें उत्तराखंड की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसमें प्रयागराज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 170 रन बनाए, जिसमें कृष्णा साहू 27 गेंद का सामना करते हुए 54 रन बनाए, ताहा अली 55 रन, उदय प्रताप 22 रनों का योगदान दिया। वहीं उत्तराखंड टीम के गेंदबाज यासिर ने 3 विकेट लिए, वही उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करने उतरे कुल 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 114 रन ही बना सके, जिसमें अनुभव 34 रन, शुभम यादव 20 रन ,विद्यांश 18 रन बनाए वहीं प्रयागराज के टीम के गेंदबाज अभिनव 2 विकेट अविरल 2 विकेट दानिश 2 विकेट लिया। जिससे प्रयागराज की टीम ने उत्तराखंड की टीम को 56 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं आज पहले उद्घाटन मैच के हीरो रहे प्रयागराज टीम के धुरंधर बल्लेबाज कृष्णा साहू ने 27 गेंद खेलते हुए 54 रन बनाए जिनको मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ट्रॉफी ₹2100 पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के द्वारा दिया गया हैं। वही इस मौके पर हजारों की संख्या में दर्शकों ने मैच का आनंद लिया। वही इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब बबेरू के संयोजक महेंद्र गुप्त, पंकज द्विवेदी, नरेंद्र गुप्त, शिव शंकर के द्वारा आज शुक्रवार की शाम 5 बजे जानकारी देते हुवे बताया कि कल शनिवार को नोएडा बनाम बिज्जू इलेवन अयोध्या के बीच दूसरा लीग मैच खेला जाएगा।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट