पूर्व सांसद सौ नवनीत राणा के उस बयान से प्रभाग 14 बुधवारा, जवाहर गेट अमरावती में हो सकता है भारी फेर बदल , पी.एन.देशमुख रिपोर्टर. अमरावती. इंडिया टीव्ही न्यूज चैनल. अमरावती. प्रभाग चौदह में आता है जवाहर गेट बुधवारा का परिसर , बीजेपी , कांग्रेस , एकनाथ शिंदे ( शिवसेना ) , वही उद्धव गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का है गठबंधन , स्थानिक स्वराज संस्था चुनाव की तारीख जैसे जैसे सामने आ रही वही नेताओं सहित लोगों में भी अधिक उत्साह देखा जा रहा , कुल मिलाकर आज से चौबीस घंटे बाद आचार संहिता के मध्यनजर चुनाव प्रसार और प्रचार पर पूरी तरह विराम लग जाएगा , किंतु पूर्व सांसद सौ नवनीत राणा के बयान से प्रभाग चौदह में एक तरह की सनसनी वही भारी फेर बदल होने के संकेत प्रभाग के लोगों को मिल चुके है , पसंद दिता उम्मीदवारों का प्रचार करने पहुंचे पूर्व सांसद सौ राणा ने इस प्रभाग के लोगों को संबोधित करते हुए बताया था कि बहुत हो चुका गोल्डन गैंग का कारनामा , गोल्डन गैंग का पूरीतरह सफाया करना जरूरी है , उनके इस बयान से उपरोक्त प्रभाग में एक तरह की सनसनी वही लोगों में बदलाव की स्थिति देखने को मिली आप सभी को बता दे पुरातन इंद्रपुरी नगरी का एक इतिहास रहा है , जो सभी को पता है , इस प्रभाग में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से विलास महादेवराव इंगोले , सौ सुनीता मनोज भेले, प्रा संजय शिरभाते, वही सौ ललिता सुरेश रतावा चुनाव मैदान में है , उसी तरह भारतीय जनता पार्टी से अविनाश रामदास देऊलकर, सौ संगीता सुरेंद्र बुरंगे, सौ गंगा संजय खारकर वही विवेक दिनकर कलोती का भी समावेश देखा जा रहा है , एक ओर उद्धव सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में गठबंधन होने से हरमकर दंपत्ति वही मो जाकिर अब्दुल माजिद और सौ अनिशा मनीष चौबे को भी प्रभाग में देखा जा सकता है , साथ ही इसी प्रभाग में एकनाथ शिंदे गुट ( शिवसेना ) के राजा उर्फ राजेंद्र खारकर , सौ कोमल संतोष बद्रे वही श्रीमती सुनंदा राजेंद्र पांडरे को भी चुनाव में देखा जा रहा है किंतु इस प्रभाग में सौ राणा के उस बयान से आज इस प्रभाग में यह चर्चा देखने को मिली कि नए चेहरे को प्राथमिकता देते हुए प्रभाग के ही दो उम्मीदवारों को विजय बनाया जाए , अब सवाल यह उठता नए उम्मीदवारों सहित प्रभाग के वह दो उम्मीदवार कौन इस ओर सभी की नज़रे टिकी है और इस बात का फैसला गुरुवार को दोपहर में आप सभी के सामने होंगा. पी.एन.देशमुख रिपोर्टर , अमरावती इंडिया टीव्ही न्यूज चैनल