जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
संचनालय भोपाल के आदेशानुसार कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज शासकीय होम्योपैथी औषधालय अहार के द्वारा ग्राम कछयाखेरा के आंगनबाड़ी केंद्र पर निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ सुरेंद्र जैन होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के द्वारा शिविर में 78 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर रोगानुसार होम्योपैथी औषधि प्रदान की गई। शिविर में कंपाउंड अर्पित जैन, भूपेंद्र यादव एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शशि दीक्षित का सहियोग रहा।