सहारनपुर-
पुलिस मुठभेड में चोरी व बलवे के वांछित शातिर जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया ह
गंगोह पुलिस मुठभेड में चोरी व बलवे के वांछित शातिर जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है।पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद मे अपराध नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सीओ अशोक सिसोदिया के निर्देशन औऱ कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व मे गंगोह पुलिस टीम द्वारा ग्राम दौलतपुर घाट के पास वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक ने अपनी कार तेजी से दौड़ा दी। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो उक्त गाड़ी यमुना किनारे कच्चे रास्ते पर फंस गई। गाडी सवार व्यक्ति ने अपने को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायिरंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान कल्बे हसन पुत्र आले हसन निवासी ग्राम हलवाना थाना गंगोह के रूप में हुई। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, एक कार बरामद हुई है। बदमाश थाना गंगोह का हिस्ट्रीशीटर, गौकश तथा जिलाबदर अभियुक्त है। कई मुकदमों का वांछित अभियुक्त है। कल्बे हसन के विरुद्ध जनपद में करीब ढाई दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। अभियुक्त थाना गंगोह का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर, गौकश तथा जिलाबदर अपराधी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़