ब्यूरो चीफ- राकेश मित्र
दुर्गूकोंदल, शिवसेना प्रतिनिधि मंडल ने दुर्गूकोंदल ब्लॉक मुख्यालय धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनें। किसानों ने बताया कि एक बोरी में 40 किलो धान लेने का मापदंड है लेकिन यहां 41 किलो 200 ग्राम धान लिया जा रहा है। शिवसेना प्रदेश सचिव महेश दुबे ने कहा छत्तीसगढ़ में सरकार एक ओर किसानों को राहत देने के लिए धान खरीदी को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। प्रदेश के किसानों को सही मूल्य मिल सके। इसके लिए बाहर से आने वाले धान की धरपकड़ की जा रही है। इन सबके बीच समितियों में ही किसानों को लूटने का काम हो रहा है यहां पर हर बोरी में किसानों से 1 किलोग्राम से डेढ़ किलो ग्राम अतिरिक्त धान की वसूली हो रही है अधिकारी तौल में अधिक धान लिए जाने की बात को बोरा के वजन और किसानों के पंचनामा बनाकर सहमति से लिया गया है कहा जा रहा है। जबकि किसानों ने बताया कोई पंचनामा सहमति नहीं बनाया गया है।श्री दुबे ने आगे कहा शिवसेना धान खरीदी के हर पहलू पर नजर रखते हैं ताकि यह सुरक्षित हो सके कि किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिले। और सरकारी नीतियां ठीक से लागू हो। धान खरीदी केंद्र पर व्यापक भ्रष्टाचार, गंभीर और लगातार बनी रहने वाली समस्या हैं। जिसमें बिचौलिए,मिलर और केंद्र प्रभारी,अधिकारी धान के वजन के हिसाब से किसानों से प्रति किलो घूस वसूली की जा रही है। जिसका शिवसेना कड़ी शब्दों में निंदा करती है और शासन प्रशासन से कार्यवाही की मांग करती है। उन्होंने किसानों से सीधे कहां शिवसेना पार्टी आज धान खरीदी केंद्र का लगातार निरीक्षण का मूल उद्देश्य है किसानों को शोषण से बचाना,खरीदी केंद्र की लगातार निष्पक्ष जांच,दोषी अधिकारियों और मिलरों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्यवाही,किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना,किसानों के साथ धोखाधड़ी रोकना,समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू बनाना,पूरी प्रक्रिया में जवाबदेही और पारदर्शिता लाना। शिवसेना ब्लॉक अध्यक्ष सुकचंद मंडावी ने किसानों से कहा धान देते समय खुद तौल पर नजर रखें,धान की बिक्री की सही रसीद जरूर लें, सभी किसान मिलकर अपनी समस्या अधिकारी के सामने रखें। यह गंभीर मामला है जिसे नजरअंदाज न करें। अपनी शिकायत को सही जगह तहसीलदार,एसडीएम पास दर्ज कराएं। ताकि इस पर कार्यवाही हो सके, और किसानों के साथ अन्याय ना हो, शिवसेना धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण इसलिए कर रही है ताकि धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू और किसान हितैषी बनाना, किसी भी अनियमितता या लापरवाही पर तत्काल कार्यवाही कराना।