कैलाश आर्य मिडिया रिपोर्टर चिचोली
चिचोली जिला कल्चुरी कलार समाज के तत्वधान में नगर चिचोली के बाजार चौक में स्वर्गीय संजू माचीवार एवं राधिका माचीवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया!
विगत दिनों इंदौर जाते समय एक हृदयविदारक घटना घटी इस दुर्घटना में चिचोली निवासी दोनों पति पत्नी संजू माचीवार एवं राधिका माचीवार का दुखद निधन हो गया था
जिसको लेकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया एवं मृत आत्म की शांति के लिए मोन धारण कर प्रार्थना की गई ।
इस अवसर पर कलार समाज के जिला अध्यक्ष मनोज आर्य , वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र पटेल, भाजपा नेता रितेश मालवीय , मुकेश मालवीय , महेश आर्य शिक्षक, मंजू माचीवार, विनय आर्य , ओम माचीवार, नीतू अवलेकर, इत्यादि सहित बड़ी सख्या में महिलाएं मौजूद थी।