राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में शुक्रवार 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे दो मिनिट का मौन रखा जाएगा। इस दौरान काम और आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जाएगी। सायरन 10.59 बजे से 11 बजे तक बजाए जायेंगे और दो मिनट के बाद, 11.02 बजे से 11.03 बजे तक पुनः ऑल क्लियर सायरन बजाए जायेंगे।सिग्नल (जहां उपलब्ध हो), सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जायेंगे और मौन धारण करेंगे। जिन स्थानों पर सिग्नल प्रणाली की कोई व्यवस्था नही होगी, वहां पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन रखने के लिए सभी संबंधितों को उपयुक्त निर्देश दिए जायेंगे।
आम जनता से शहीद दिवस को उचित गंभीरता के साथ मनाने का आग्रह किया गया है। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देश दिये गये हैं कि शहीद दिवस को पूरी गंम्भीरता के साथ मनाया जाय।।