दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के जंगल में सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।
करीब 35 वर्षीय महिला का शव जंगल में देखे जाने की सूचना जंगल में पशुओं को चराने गए चरवाहे ने ग्राम प्रधान को सूचना दी । प्रधान सुभाष राम से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची और साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच में जुट गई
सीओ राजेश कुमार राय प्रेस वार्ता में बताया कि ग्राम धनौरा के ग्राम प्रधान सुभाष राम द्वारा सोमवार सुबह 7 बजे घटना की सूचना दी गई कि गाँव के जंगल में जाने वाले कच्चे रास्ते के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर कोतवाली दुद्धी पुलिस के साथ तत्काल मौके का निरीक्षण किया गया। देखने से महिला के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं पाई गई है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और वह विवाहिता है। महिला की शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य संकलित कराए गए हैं। कोतवाली दुद्धी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सुनसान जंगल में महिला का शव कैसे पहुंचा, इस पर कयास लगाए जा रहे हैं।सूत्रों से पता चला है कि पुलिस को मौके से डीजल की एक पर्ची भी बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।