सरयूपारीण ब्राह्मण समाज राजस्थान, जयपुर का होली मिलन समारोह एवं परिचय सम्मेलन बड़े धूमधाम के होटल आतिथेय, पांच्यावाला, वैशालीनगर, जयपुर में मनाया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को समर्पित आज के समारोह को सफल बनाने के लिए मातृ– शक्ति का अभूतपूर्व सहयोग एवं भागेदारी रही।
प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ आज का कार्यक्रम होली गीत, फगुआ बच्चों के गीत–नृत्य और महिलाओं द्वारा रसभरी होली गीत के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में सरयू परिवार समाज के 500 से अधिक महिला और पुरुष सदस्यों ने भाग लिया। फूलों की होली, चंदन का टीका के साथ समारोह में युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं द्वारा देवी गीत, चैता, भजन, भोजपुरी लोक संगीत आदि प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह को मोहित कर लिया।
सम्मेलन में एक दूसरे का परिचय भी किया गया।
ओम प्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष, सुरेंद्र प्रसाद चौबे, महासचिव, तुंग नाथ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बिहार संयुक्त समाज के अध्यक्ष केशव शुक्ला, डॉक्टर एस के मिश्र संयुक्त सचिव, जय नारायण शुक्ला, कोषाध्यक्ष, ए के पांडेय
ब्रजेश पाठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एजुकेशन, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन,राजू तिवारी, परमात्मा पाण्डेय सहित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
ओम प्रकाश त्रिपाठी, अध्यक्ष
सुरेंद्र प्रसाद चौबे,
महासचिव
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिर्पोट