इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी|मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आथित्य में महिला सशक्तिकरण अंतर्गत भितरवार जिला-ग्वालियर में आयोजित हुए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पात्र महिला हितग्राहियों को माह मार्च 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का सिंगल क्लिक से अंतरित की।उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया गया जिसका सजीव प्रसारण जिला स्तरीय नगर स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर देखा व सुना गया।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं को प्रतिमाह राशि रूपये 1500/- आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की जाती है। सिवनी जिला अन्तर्गत 264966 महिलाओं को 1250/- प्रति हितग्राही के मान से माह मार्च 2025 हेतु 38.55 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता राशि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की गई है।
सिवनी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नरसिंग प्रशिक्षण केन्द्र सिवनी में किया गया। सिवनी जिले के नगरीय क्षेत्रों के वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाकर, माननीय मुख्यमंत्री जी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाड़ली बहना सेना के सदस्यों, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाभांवित हितग्राही महिलाओं, शौर्यादल के सदस्यों लाड़ली लक्ष्मी योजना की 15 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं जनसेवा मित्र पेसा मोबिलाईजर जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति अंत्योदय समिति, स्वच्छता दूत, किसान मित्र सहयोगिनी मातृ समिति एवं स्वयं सेवी संगठन से जुड़ी महिलाओं को दिखाया गया । जिला स्तरीय, नगर स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जन प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुये।
विदित हो कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन दिनांक 05 मार्च 2023 से किया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रत्येक माह में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत पंजीकृत अंतिम रूप से पात्र समस्त महिला हितग्राहियों के आधार लिंक्ड डीबीटी इनेबल्ड बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है।