सहारनपुर
थाना बेहट क्षेत्र के ग्राम पठानपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़ा अचानक भड़क उठा और कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान कई लोगों को चोटें आने की भी सूचना है। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।
घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग शिकायत लेकर थाना बेहट पहुंच गए, जहां उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन तनाव का माहौल बना हुआ है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़