ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र के ग्राम वीर स्थित महाराज खेत सिंह स्मारक स्थल पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराज खेत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।
इस आयोजन में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सपा प्रदेश सचिव मेघनंद खगर, संतोष परिहार एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह सलूजा मौजूद रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार ने सभा को संबोधित किया। इसके अलावा आल्हा प्रसाद निरंजन, ज्योति सिंह लोधी, रामविलाश रजक, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव सहित झांसी और ललितपुर से कई सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
मंच से वक्ताओं ने वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के समर्थन में माहौल बनाने की अपील की और अखिलेश यादव को प्रदेश में सरकार बनाने के लिए जनता से सहयोग मांगा। साथ ही वर्तमान सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की बजाय उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में होली मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने एक-दूसरे के साथ होली खेलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
ललितपुर से शंकर लाल की खास रिपोर्ट