धर्मसोत ने पूर्व मंत्री लाल सिंह के निधन पर दुख जताया
अमलोह( अजय कुमार)
पंजाब के पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत ने पंजाब के पूर्व मंत्री लाल सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरदार लाल सिंह ने कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम किया और उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने इस मौके पर परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी जताई।
फोटो कैप्शन: साधु सिंह धर्मसोत