सहारनपुर l पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर और सीनियर पार्षद मेनपाल के साथ काम करने वाले पार्षद दल ने 14 अप्रैल से पहले बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नगर निगम सहारनपुर के कैंपस में लगवाने और जयंती से पूर्व शोभा यात्रा के लिए सड़क/सफाई/स्ट्रीट लाइट के सौंपे पत्र बोले नगर आयुक्त होगी सारी व्यवस्था पूरी!
आगामी 14 अप्रैल से पहले बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती से पहले नगर निगम कैंपस में बाबा साहब की प्रतिमा को लगवाने के पत्र पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर और सीनियर पार्षद मेनपाल ने नगर आयुक्त और मेयर को सौंपे पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि पूर्व की बोर्ड और कार्यकारणी मीटिंग में उनके और दूसरे पार्षदों के प्रस्ताव पर निगम कैंपस में बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा लगवाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है बाबा साहब की जयंती से पहले प्रतिमा निगम कैंपस में लग जाए पार्षद मेनपाल ने बताया कि पूरे निगम मार्ग जिनपर शोभा यात्रा निकलती है उन रूट पर सड़को की मरम्मत पानी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो,पार्षद सईद सिद्दीकी और पार्षद इज़हार मंसूरी ने कहा कि जल्द से जल्द प्रतिमा लगवाई जाए,पार्षद रईस पप्पू और पार्षद गुलज़ेब खान और पार्षद आसिफ अंसारी ने बताया कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन लोगो को समानता का अधिकार दिलाने में लगा दिया पार्षद महमूद हसन और पार्षद समीर अंसारी ने शोभा यात्रा मार्ग पर जल्द से जल्द कार्य करवाने की मांग की इस मौके पर पार्षद डॉक्टर मंसूर पार्षद एडवोकेट जावेद पार्षद जफर अंसारी मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़