रामगढ़। कस्बे लिटिल फ्लावर व विजन अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। इसी के साथ मध्यम परिवार से आने वाले मेधावी छात्र जसलीन कौर.व जागृति अग्निहोत्री ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रामगढ़ कस्बे का में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का साफा बंधवाकर व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। वहीं संस्था निदेशक व डायरेक्टर प्रदीप बक्शी एवं प्रबंधक संजय शर्मा का भी अभिभावकों द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के विजन अकैडमी व लिटिल फ्लावर स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप बक्शी. प्रधानाचार्य घनश्याम दास शर्मा. संजय शर्मा. संजय बक्शी. शिवानी यादव. राजेंद्र कुमार. भगत सिंह. निशा शर्मा. सुनील शर्मा. राकेश शर्मा. आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान।