राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी । शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति देते हुए शुक्रवार को शिवाजी वार्ड एवं बाबू जगजीवन राम वार्ड में लगभग 28 लाख रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रभा गुप्ता एवं श्रीमती फ़ामिदा आफताब सहित एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति रही। भूमिपूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक उमाशंकर वेदी के करकमलों से विधिवत संपन्न कराया गया।
शिवाजी वार्ड में करीब 11 लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण और लगभग 4 लाख रुपये से मुक्तिधाम में पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। खराब सड़क के कारण लंबे समय से हो रही परेशानी से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
वहीं बाबू जगजीवन राम वार्ड में लगभग 13 लाख रुपये की लागत से विभिन्न स्थानों पर नाली कवरिंग का कार्य कराया जाएगा। इससे गंदगी, दुर्गंध, जलभराव और मच्छरों से होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण मिलने के साथ स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
पार्षदों ने कहा कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है और कार्य पूर्ण होने के बाद नागरिकों को आवागमन एवं स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं में सुधार मिलेगा।
इस दौरान एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद चोखे भाई, उपयंत्री जे.पी. सिंह बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे। सभी ने कार्यों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण होने की अपेक्षा