ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जमकर हुई आतिशबाजी, धूमधाम से मनाया गया मालथौन का गौरव दिवस*

```

*जमकर हुई आतिशबाजी, धूमधाम से मनाया गया मालथौन का गौरव दिवस*

 

 

 

मालथौन से अखिलेश कौशिक7509345610
*मालथौन।* शनिवार दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर मालथौन किले में मालथौन का गौरव दिवस के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मालथौन का गौरव प्राचीन किले से जुड़ा है किला परिसर शक्तिपीठ में विराजमान महाकाली का अद्धभुत स्वरूप है।

 

 

 

खुरई क्षेत्र के लाड़ले विधायक और प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा मालथौन किला में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध सिंगर चेतना भारद्वाज ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। खुरई नगर में होने वाले डोहेला महोत्सव की तर्ज पर इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गई। मालथौन किले में आधुनिक विद्युत साज-सज्जा की गई।

 

 

 

ज्ञात हो कि विगत दिनों मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बात कही थी कि हम मालथौन का गौरव दिवस धूमधाम के साथ मनाएंगे।

 

 

 

मालथौन का गौरव दिवस कार्यक्रम में सिंगर चेतना भारद्वाज ने माता के भजन “तू घर मेरे आज दातिये” भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। सिंगर चेतना भारद्वाज ने “दर पे अवांगे तेरे” जैसे भजन गाये, इसके बाद सिंगर चेतना भारद्वाज ने लता जी की याद में “लग जा गले की फिर ये हसीन रात हो न हो” और “ये दिल तुम बिन कहीं लगता नही हम क्या करें” जैसे सदाबहार गीतों की प्रस्तुति से मालथौन की जनता की दिल जीता।

 

 

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह किला मंदिर स्थित देवी माँ के दरबार मे महाआरती में शामिल हुए। तद्पश्चात मालथौन के गौरव दिवस की संध्या के मंच पर पहुचें। लखन सिंह ने मालथौन के गौरव तुलसीराम पटवा, लल्लूराम विश्वकर्मा, श्रीमती सुशीला शर्मा एवं छोटेलाल सोनी का शाल श्रीफल भेंटकर अभिनन्दन किया। इसके उपरांत
मां सरस्वती का पूजन किया, दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके उपरांत मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कन्यापूजन किया।

 

 

 

शुभारंभ करते हुए मंत्री प्रतिनिधी लखन सिंह ने कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह जी मालथौन के सम्पूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, मंत्री श्री सिंह मालथौन क्षेत्र में विकास के कई कार्य किये हैं, मैने देखा है कि बड़ी बड़ी जगहों पर भी ऐसे पार्क, सड़के और अन्य सुविधाएं नही रहती हैं जैसी मालथौन में हैं, बहुत जल्दी मालथौन किले किले में पार्क का निर्माण किया जाएगा ।

 

 

 

आगे कहा मंत्री भूपेंद्र भैया के रहते आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भूपेन्द्र भैया खुरई विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश में नम्बर वन पर लाने की अग्रसर है और क्षेत्र की तरक्की में आप सबके योगदान की जरूरत है।

 

 

 

कार्यक्रम की शुरूआत में मालथौन किला के चारों ओर से रंगारंग आतिशबाजी की गई जिससे मालथौन का किला जगमगा उठा। मालथौन का गौरव दिवस मनाने लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, भाजपा नेता, कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *