उरई(जालौन):
अंबेडकर चौराहे से शुरू होकर – उरई,कोंच,जालौन, माधौगढ़ व कालपी तहसील मुख्यालय व गाँव मे जाएगी यात्रा: गांव गांव दिया जाएगा डॉ. आंबेडकर का संदेश – एड. कुलदीप बौद्ध:
अप्रैल माह को अम्बेडकर माह (दलित हिस्ट्री मंथ) के रूप में पिछले 1 अप्रैल से शुरू किये गए अभियान के तहत पूरे जिले के 135 से अधिक गाँव में बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच व दलित डिग्निटी एंड जस्टिस सेंटर की टीम ने पूरे जिले में डॉ. अम्बेडकर जयंती – दलित सम्मान व न्याय सभा की शुरुआत की गयी जिसके तहत हर दिन अलग अलग गाँव/पंचायतों में लगातार कार्यक्रम किये जा रहे है जिसके क्रम में अम्बेडकर जयंती के दिन पूरे जिले में डॉ. अम्बेडकर सम्मान यात्रा का निकलने का प्लान किया गया है। अम्बेडकर जयंती के दिन सुबह डॉ. अम्बेडकर चौराहे पर सभी टीम इकठ्ठा होगी जहाँ पर बाबा साहब पर माल्यार्पण किया जायेगा उसके बाद सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जायेगा और उसके बाद 14 सदस्यीय टीम लीडरों के नेतृत्व में डॉ. अम्बेडकर सम्मान यात्रा शुरू होगी जो उरई जिला मुख्यालय से शुरू होकर उरई से कोंच व कोंच से जालौन, जालौन से माधौगढ़, माधौगढ़ से कालपी होते हुए सभी जिला मुख्यालय पर पहुंचे जहाँ विशाल जुलुस व सभा के रूप में डॉ. अम्बेडकर जयंती मनाई जाएगी। डॉ आंबेडकर सम्मान यात्रा के प्रमुख टीम लीडर तहसील कोर्डिनेटर उरई प्रदीप कुमार, तहसील कोर्डिनेटर कोंच – सनेश राजा, रमेशचंद्र, तहसील कोर्डिनेटर जालौन – उषा देवी वे देबेन्द्र अनिल,तहसील कोर्डिनेटर माधौगढ़ – सचिन चौधरी, तहसील कोर्डिनेटर कालपी – अनीता व सुरेन्द्र सहित एड. निकहत प्रवीन, मधु अनुरागी, एड. अजय सिंह, एड. किरन मेहरा, अनुराधा बौद्ध, मणि प्रजापति, आयुष कुमार, प्रदुम्न,अनुज यादव, प्रदीप यादव आदि रहेंगे जो पुरे जिले में डॉ. अम्बेडकर सम्मान यात्रा का नेतृत्व करेंगे | सभी से इस महत्वपूर्ण डॉ. अम्बेडकर सम्मान यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों के जुड़ने की अपील की गयी।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश