कटनी। जिले के ग्राम मझंगवा में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे खेत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज धूप और हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास की फसलें भी चपेट में आने लगीं।
सूचना मिलते ही पहुंची दमकल टीम
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही कटनी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
समय रहते पाया काबू
दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी मात्रा में फसल को नुकसान होने से बचा लिया गया।
ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना की। समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो नुकसान और अधिक बढ़ सकता था।