ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

गोंडा विकासखंड परसपुर अंतर्गत स्थानीय ग्राम अकोहरी में एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ

```

“*टुकड़े टुकड़े दीप के” पुस्तक का हुआ विमोचन*
गोंडा रवि मिश्रा रिपोर्ट


गोंडा विकासखंड परसपुर अंतर्गत स्थानीय ग्राम अकोहरी में एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ इस अवसर पर प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार कृष्ण कुमार सिंह “दीप” की पुस्तक “टुकड़े टुकड़े दीप के “का विमोचन करनैलगंज विधायक मा0 अजय सिंह ने किया उन्होने कहा कि साहित्य समाज का प्रतिबिम्ब होता है

 

 

 

 

 

जो हमें जीवन के सतकर्म करने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर दीप जी ने कहा कि इस पुस्तक में जीवन के विभिन्न आयामों को संग्रहीत कर काव्य के रूप में समाज समर्पित किया गया है

 

 

 

जयदीप ‘सरस’ ने पुस्तक की महता पर प्रकाश डाला कार्यक्रम आये विभिन्न कवियों एवं साहित्यकारों ने दीप जी की पुस्तक हमें जीवन में वढ़ने की सीख प्रदान करती है। इन्द्रपाल सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि ‘करुण’ जी ने किया तथा संचालन डा. सन्त शरण त्रिपाठी ‘संत’ ने किया।

 

 

 

दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान टी. के सिंह तथा पूर्व प्रधान राजू सिंह किया। इस अवसर पर हुकुम सिंह, अरुण शुक्ला, सूरज सिंह, योगेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, कुँवर बहादुर सिंह, राजेश सिंह सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *