जनपद गोंडा- देवीपाटन मंडल गोंडा में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने का कारोबार फल फूल रहा है इसी को देखते हुए जिलाधिकारी एवं उप आबकारी आयुक्त के निर्देश पर गोंडा में आबकारी टीम द्वारा दविश दिया जा रहा है मनकापुर तहसील ग्राम अमवा व विश्रोहारपुर थाना छपिया मैं कच्ची शराब बनाने कारोबार चल रहा है मुखबिर की सूचना पर अभय कुमार गुप्ता आबकारी निरीक्षक अपने टीम के साथ मनकापुर ग्राम अमवा एवं विश्रोहारपुर थाना छपिया मैं दबिश देकर 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 400 किलो लहन मौके पर नष्ट किया मौके पर आबकारी विभाग टीम ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर सुसंगत धारा में पंजीकृत कर जेल भेजा।