रिपोर्ट : जरीना खातुन ब्यूरो चीफ
बांदा|बांदा जिले स्मार्ट मीटर के खिलाफ बेलन गैंग के बैनर तले महिलाओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर मैं आक्रोश जताया। सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग की।
सोमवार को बेलन गैंग की महिलाएं हाथ में बेलन लिए हुए नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिषद पहुंची यहां कुछ देर के लिए धरना देकर आक्रोश जताया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के द्वारा मनमानी तरीके से स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं जिससे गरीब आदमी का मनमाना तरीके से बिल आ रहा है बिल के कारण गरीब उपभोक्ता मानसिक परेशान है। महिलाओं ने कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं कराया जाता तो महिलाएं आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगी। इस दौरान पुष्पा गोस्वामी के साथ तमाम महिलाएं हाथ में बेलन लिए नारेबाजी करती हुई स्मार्ट मीटर के खिलाफ आक्रोश जताती नजर आई।