अजयगढ़, सागर: पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के कड़ई गांव में एक दर्दनाक हादसे में 24 साल के युवक जितेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक जितेंद्र महोबा जिले के लहड़ी श्रीनगर का निवासी था।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र किसी काम से कड़ई गांव आया था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या हुआ था:
इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में एक सफेद गाड़ी सड़क किनारे खड़ी दिख रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गाड़ी या आसपास के बिजली के तारों से करंट फैलने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि करंट कैसे लगा।
हादसे के बाद से कड़ई गांव और मृतक के गृह गांव लहड़ी श्रीनगर में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश