इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी|कलेक्टर नेहा मीना ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत नागरिकों के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण न करने पर कड़ा रुख अपनाया है।उन्होंने जिले के विभिन्न तहसीलों और नगरीय निकायों के अधिकारियों को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की समस्याओं का निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।जिन अधिकारियों ने आवेदनों को बिना किसी ठोस कारण के लंबित रखा है, उनसे जवाब मांगा गया है।असंतोषजनक जवाब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार अर्थदंड सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नोटिस जारी किए गए अधिकारियों में नायब तहसीलदार धनौरा अमृतलाल धुर्वे तहसीलदार लखनादौन दिग्विजय परस्ते तहसीलदार कहानी अरुण भूषण दुबे नायब तहसीलदार उगली दीक्षा वासनिक नायब तहसीलदार वृत्त पलारी कुंवरलाल राउत तहसीलदार केवलारी श्री शशांक और तहसीलदार बरघाट पूजा राना शामिल हैं।
इसी क्रम में नायब तहसीलदार गंगेरूआ धर्मराज तुरकर तहसीलदार कुरई शनिपाल शाह परतेती तहसीलदार छपारा सौरभ मरावी नायब तहसीलदार भोमा एवं सिवनी भाग-एक राधिका पाठक नायब तहसीलदार बण्डोल सतीश कुमार चौधरी तहसीलदार सिवनी भाग-दो नितिन कुमार चौधरी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी केवलारी चन्द्रकिशोर भंवरे को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि लंबित प्रकरणों का निराकरण त्वरित गति से किया जाए, ताकि आम जनता को शासन की सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।