पन्ना के बनी सागर तालाब की बदहाली राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। जांच-पड़ताल के बाद सामने आया है कि तालाब के पास लगी सीमेंट की बैठने वाली कुर्सियां टूटी पड़ी हैं। निर्माण के नाम पर डाली गई बालू-गिट्टी सालों से यूं ही सड़क पर पड़ी है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा नहीं कराया जा रहा है।
सालों से अधूरा पड़ा है निर्माण कार्य
स्थानीय लोगों का कहना है कि बनी सागर तालाब के सौंदर्यीकरण और निर्माण का काम कई साल पहले शुरू हुआ था। काम के नाम पर सड़क किनारे बालू, गिट्टी और बदरू डाल दिए गए, लेकिन उसके बाद काम बंद पड़ा है। आज हालत यह है कि निर्माण सामग्री सड़क पर ही पड़ी-पड़ी खराब हो रही है।
टूटी कुर्सियां, बिखरा मलबा
जांच में पाया गया कि तालाब किनारे आगंतुकों के बैठने के लिए लगाई गई सीमेंट की कुर्सियां पूरी तरह टूट चुकी हैं। चारों तरफ मलबा और निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। बारिश में यह बालू-गिट्टी बहकर नालियों में चली जाती है, जिससे जलभराव की समस्या भी होती है।
जहां तक की वहां पर शराबियों का भी गांधीजी एवं शराब का ठेका होने की वजह से आए दिन कांच के टुकड़े वहीं डले रहते हैं जिस पर घूमने निकले लोगों को पैरों में चुभते हैं
संवाददाता मानस अवस्थी पन्ना