रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा|Council for the Indian School Certificate Examinations (सीआईएससीई) बोर्ड, दिल्ली द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें पोरसा के मेधावी छात्र अक्षत बंसल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95% अंक प्राप्त किए। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उन्होंने ग्वालियर-चंबल संभाग में चौथा स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने विद्यालय बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया।
अक्षत बंसल, जो श्रीमती पूनम दिनेश बंसल के पुत्र हैं, की इस सफलता पर Porsa शहर में हर्ष का माहौल है। उनकी उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए Little Giants International School में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामानंद शर्मा उर्फ मुन्नीलाल शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता Shivraj Singh Chouhan ने की। विशेष अतिथियों में दीपक शर्मा, राघवेंद्र शर्मा , ब्रजमोहन सिंह तोमर और अमित अग्निहोत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल के अकादमिक डायरेक्टर गिरजाशंकर शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मानव सिकरवार पुत्र श्रीमती राधा रामबाहादुर सिंह सिकरवार ने 92.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं आध्य गुप्ता पुत्र श्रीमती अलका आलोक गुप्ता और लविश सेंगर पुत्र श्रीमती संजू कमल किशोर सिंह सेंगर ने 89% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अनन्या बंसल पुत्री श्री ब्रजमोहन बंसल ने 87% मार्क्स लाकर चतुर्थ स्थान एवं प्रियांश गुप्ता पुत्र श्री संतोष गुप्ता ने पांचवा स्थान प्राप्त किया
विद्यालय के डायरेक्टर गौरव शर्मा और मोनिका शर्मा ने सभी सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया और उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में उपस्थित अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने भी बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जाहिर की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
यह आयोजन न केवल छात्रों के परिश्रम का सम्मान था, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।