इंडियन टीवी न्यूज़
दिनेश श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
जनपद बहराइच-तहसील कैसरगंज में कहते हैं कि मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोदहिया नंबर 1 सर्रादास कुट्टी की होनहार छात्रा पूनम देवी ने सीमित संसाधनों में रचा इतिहास राजेंद्र प्रसाद की सुपुत्री पूनम देवी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैसरगंज की अंग्रेजी माध्यम की छात्रा के रूप में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 77% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर अंग्रेजी माध्यम में इतने उत्कृष्ट अंक लाना पूनम के कड़े संघर्ष और पढ़ाई के प्रति उसके जुनून को दर्शाता है पूनम की इस सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या सुख-सुविधाओं की मोहताज नहीं होती यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो गांव की पगडंडियों से निकलकर भी सफलता के ऊंचे आसमान को छुआ जा सकता ।