सहारनपुर
राम किशन सैनी अधिवक्ता जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सहारनपुर ने कहा है कि बीजेपी सरकार में सैनी, शाक्य, कुशवाहा, मौर्या आदि पिछड़ी जातियों पर अत्याचार, हत्या, जुल्म ज्यादती हो रहीं हैं, चाहे प्रशांत सैनी बिजनौर, शिल्पी कुशवाहा हरदोई, मौर्या लड़की फतेहपुर,सैनी लड़के बुलंदशहर, अजय सैनी सहारनपुर हो, काफी संख्या में पिछड़ों पर अत्याचार बढ़ रहे, कोई खुलासा नहीं है, कोई गिरफ्तारी नहीं है, कोई इन्साफ नहीं है, सरकार कोई भी मंत्री इस को लेकर बयान भी नहीं दे रहे. जबकि इस समाज ने बीजेपी सरकार बनाने में सबसे अधिक वोट दिया.
अब इस समाज में बीजेपी के प्रति काफी आक्रोश, गुस्सा है आने वाले चुनाव में बीजेपी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
उपस्थित रहे जिला सचिव सुमय्या एडवोकेट, प्रवेश कुमार एडवोकेट, प्रीतम सिंह कोहली एडवोकेट, डॉ संदीप सैनी, अरुण कश्यप, सोनू सैनी, रवी सैनी आदि रहे.
राम किशन सैनी अधिवक्ता जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला सहारनपुर
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़