ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

तंबौर सीतापुर।विकास खण्ड बेहटा में साधन सहकारी समिति लिमिटेड बेहटा पकौरी मे उर्वरक वितरण का शुभारंभ

```

तंबौर सीतापुर।विकास खण्ड बेहटा में साधन सहकारी समिति लिमिटेड बेहटा पकौरी मे उर्वरक वितरण का शुभारंभ बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व साँसद राजेश वर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक सुनील कुमार वर्मा के द्वारा फीता काटकर किया गया।इसके बाद मौके पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं व आये हुए किसानों को समिति से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया।समिति के अध्यक्ष सलिल श्रीवास्तव नें आये हुए मेहमानों का फूल मालाओं से स्वागत किया व मिष्ठान आदि का भी वितरण किया गया।इस मौके पर साँसद प्रतिनिधि जय कुमार वर्मा,गिरजेश गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख अनुपम वर्मा,सेक्टर संयोजक मनोज नाग,संतोष गुप्ता,सज्जन वर्मा,दिनेश प्रधान,संतोष प्रधान,राजकिशोर प्रधान,आदि लोग मौजूद रहे।
अनुराग दीक्षित इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो चीफ सीतापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *