सहारनपुर
नागल: सोमवार सुबह कृषि विभाग की टीम ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे यूरिया खाद से भरे एक ट्रक को पकडकर सीज कर दिया। इस दौरान ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सोमवार सुबह विभाग का सूचना मिली कि कुछ लोग यूरिया खाद की तस्करी कर अन्य प्रदेशों को भेज रहे हैं सूचना पर जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने लाखनोर में एक संदिग्ध ट्रक को रोका तथा डाला खुलवाकर चेक किया तो ट्रक इफको यूरिया खाद के बोरों से भरा मिला। इस दौरान ट्रक चालकष ट्रक छोड मौके से फरार हो गया।
जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि ट्रक में 280 बोरे इफको यूरिया खाद के मिले जिन्हें बिजनौर से यमुनानगर ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रक को सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़