मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया जा रहा है कि चोरी की बाइक नेपाल में बेचने की साजिश रची जा रही थी।
मधुबनी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 08 मई 2026 को बिस्फी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित पंचायत सरकार भवन के पास फूलदेव यादव के घर के सामने से उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (BR 06 AQ 6688) चोरी की जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद बिस्फी थाना में कांड संख्या 94/26, दिनांक 08.05.2026, धारा 303(2)/317(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और चोरी की मोटरसाइकिल नेपाल में बेचने की योजना थी।
गिरफ्तार आरोपी:
1. भगवान जी कुमार यादव, पिता – स्व. सोनारथ यादव, निवासी – नवरत्न टोल, थाना बिस्फी
2. रामसंयोग यादव, पिता – स्व. सुरजन यादव, निवासी – नवरत्न टोल, थाना बिस्फी
3. बुद्ध उर्फ राजदेव यादव, पिता – राजदेव यादव, निवासी – भर्रा घाट, थाना बिस्फी
4. मोo इरशाद, पिता – अब्दुल खां, निवासी – बिस्फी हाट, थाना बिस्फी
बरामदगी:
चोरी की दो मोटरसाइकिल
• स्प्लेंडर काला एवं ब्लू रंग
• स्प्लेंडर काला एवं लाल रंग
छापेमारी दल में शामिल:
• पु.नि. अभिनव कुमार, थानाध्यक्ष बिस्फी
• पु.अ.नि. बहुदेव रविदास
• पु.अ.नि. पूजा कुमारी
• म.सि. प्रिया कुमारी
• गृह रक्षक कृष्ण कुमार यादव
• गृह रक्षक कमलेश महतो
पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नेपाल कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
रिपोर्ट:
ईश्वर कुमार झा – इंडियन टीवी न्यूज़ स्पेशल रिपोर्टर (ऑल इंडिया)