नजीबाबाद।
भारतीय किसान यूनियन कृषि क्रांति (अराजनैतिक) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बिजनौर जिले में नई नियुक्ति की घोषणा की है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्तेज़ार मूसा ने मोहल्ला रमपुरा, नजीबाबाद निवासी सरफराज अहमद पुत्र अब्दुल गफूर को बिजनौर जिले का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
सरफराज अहमद अपने क्षेत्र के किसान भाइयों की समस्याओं को लगातार उठाते हुए उनके समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। साथ ही संगठन की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को किसानों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्तेज़ार मूसा ने विश्वास जताया कि सरफराज अहमद किसानों की आवाज को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाएंगे और कृषि क्रांति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र के किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।