रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा
विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से बिजली कंपनी द्वारा वार्ड क्रमांक 14 गोपालपुरा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा लगभग 20 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई।
शिविर में उपभोक्ताओं द्वारा नवीन विद्युत कनेक्शन, बंद मीटर के कारण औसत बिजली बिल आने, खराब केबिल तथा मीटर संबंधी समस्याएं प्रमुख रूप से रखी गईं। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका तत्काल समाधान किया।
कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक (वित्तीय शाखा, मुरैना) आर.सी. चौहान, एई इंद्रेश्वर सिंह, जेई विवेक प्रताप भदौरिया तथा एआरओ राजेश कुशवाह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करते हुए नई विद्युत केबिल एवं नवीन मीटर लगाए जाने का आश्वासन भी दिया।
शिविर के दौरान बिजली कंपनी के कर्मचारी रामप्रताप तोमर, देवेंद्र सिंह, अजीत बोहरे, जितेंद्र शर्मा, अजय तोमर, अभय तोमर, हरिओम, कुलदीप तोमर, पंकज पचौरी, ब्रजकिशोर, धनीराम, सतेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों ने बिजली कंपनी द्वारा लगाए गए इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संपर्क अभियान से उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और मौके पर ही राहत मिल जाती है।