लोकेशन जनपद अमरौहा के कस्बे बछरायूं का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा/बछरायूं के कस्बे व क्षेत्र की जनता को अब बिजली की कील्लत झेलनी नहीं पड़ेगी क्योंकि बछरायूं बिजली घर पर नए आउटर और इनकमर स्थापित किए गए हैं। जिनकी सहायता से बछरायूं क्षेत्र की जनता को अब मुश्किल वक्त में भी बिजली की किल्लत से निजात मिलेगी आपको
बता दें कि सोमवार को बछरायूं बिजली घर पर तैनात जूनियर इंजीनियर (जे.ई) हरिशंकर व विभाग के एक्शियन नीरज यादव ने बताया कि अब से पहले जो यहां पर आउटर और इनकमर लगे हुए थे वह आए दिन खराब होते रहते थे जिस कारण क्षेत्र की जनता को बिजली के संकट से जूझना पड़ता था, खासकर गर्मियों के दिनों में भीषण गर्मी एवं हल्की-फुल्की हवाओं के चलने से भी लाइनों एवं पैनलों में फाल्ट हो जाते थे जिस कारण बछरायूं क्षेत्र की बिजली हफ्तों तक गुल रहती थी और जनता बिजली न मिलने से बेहाल हो जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है विभाग की तरफ से इन सभी परेशानियों को देखते हुए बछरायूं फीडर पर नए पैनल इनकमर और आउटर सहित ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं जिनका काम बछरायूं कस्बे एवं क्षेत्र की जनता को बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से प्रदान करना रहेगा।स्थापित किए गए पैनलों में
दो इनकमर, एक आउटर वीसीबी,एक बुस कपलर,एक 33 केवी कंट्रोल पैनल,एक ट्रांसफार्मर 5 एमवी शामिल हैं।जेई हरिशंकर ने बताया कि यह सभी पैनल पहले के मुकाबले अधिक पावरफुल है साथ ही इनमें विशेष बात यह है कि इन पैनलों के द्वारा मुश्किल वक्त में भी बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकती है। वहीं इस दौरान बिजली घर पर पहुंचे बछरायूं कस्बे के वार्ड मेंबरों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर जेई हरिशंकर एवं बिजली विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह
जनपद अमरोहा