बरेली में जनता को महंगी बिजली से निजात दिलाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को धरातल पर उतारने के लिए बरेली प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी (डीएम) अविनाश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें योजना की अब तक की प्रगति का जायजा लिया गया बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया कि योजना के तहत जिले को मिले लक्ष्यों को हर हाल में समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी डीएम ने अधिकारियों से कहा कि इस योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम जनता इसके फायदों को समझकर अधिक से अधिक आवेदन कर सके इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल (Rooftop Solar) लगाए जाते हैं। इससे न केवल परिवारों को मुफ्त बिजली मिलती है, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड को बेचकर आमदनी भी की जा सकती है। सरकार द्वारा इस पर भारी सब्सिडी भी दी जा रही है बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), बिजली विभाग के वरिष्ठ अभियंता, नेडा (NEDA) के अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे!
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल