जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशानुसार तहसील सम्भल के ग्राम सिरसी में गाटा संख्या 2212 रकबा 11.495 हेक्टेयर लगभग 182 बीघा भूमि जो झील के नाम से दर्ज है। झील की भूमि में अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी तथा अन्य कार्य में प्रयोग की जा रही थी। उप जिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल के निर्देशन एवं तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र कुमार सिंह एवं उनकी टीम द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से झील की भूमि को अवैध कब्जे से कब्जा मुक्त कराया गया।
जिलाधिकारी द्वारा बुधवार को बैठक के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक के तालाबों को चिन्हिकरण करते हुए सूची बनाने एवं कब्जा मुक्त कराने के दिए थे निर्देश।
सम्भल उत्तरप्रदेश.
रिपोर्टर अनित सोम पत्रकार.