लोकेशन मोतिहारी
मोतिहारी
चंपारण प्रमंडल, मोतिहारी ने डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे बिहार परिमंडल में अपना परचम लहराया है। दिनांक 11 जून 2026 को श्री मुकेश कुमार लस्कर, डाक अधीक्षक, चंपारण प्रमंडल, मोतिहारी के कुशल नेतृत्व में डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा का विशेष अभियान (ड्राइव) आयोजित किया गया, जिसमें एक ही दिन में कुल 1 करोड़ 46 लाख रुपये का प्रीमियम प्राप्त कर चंपारण प्रमंडल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इस विशेष अभियान के दौरान कुल 306 डाक जीवन बीमा (PLI) पॉलिसियां तथा 723 ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) पॉलिसियां जारी की गईं। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 1029 नई पॉलिसियों का व्यवसाय अर्जित कर चंपारण प्रमंडल ने न केवल अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया, बल्कि पूरे बिहार परिमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
बिहार मोतिहारी से ब्यूरो अमरजीत सिंह