असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के कृषि क्षेत्र के लिए एक और बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है असम की प्रसिद्ध तेजपुर लीची का निर्यात अब सिंगापुर तक पहुंच गया है इससे पहले तेजपुर लीची को दुबई भी निर्यात किया जा चुका है
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह असम के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है GI Tag से मान्यता प्राप्त तेजपुर लीची अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान बना रही है
उन्होंने कहा कि दुबई के बाद सिंगापुर को निर्यात यह साबित करता है कि असम की मिट्टी किसानों और कृषि उत्पादों पर दुनिया का भरोसा लगातार बढ़ रहा है
CM सरमा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य असम के किसानों को Global Market से जोड़ना कृषि उत्पादों की Value Addition बढ़ाना और राज्य के बेहतरीन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है
विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से किसानों की आय बढ़ेगी रोजगार के नए अवसर बनेंगे और असम की कृषि अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी
ईश्वर कुमार झा
संवाददाता | इंडियन टीवी न्यूज़