किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ किरंदुल, दंतेवाड़ा।
बैलाडीला ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही।
अपनी विभिन्न आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर सैकड़ों चालक किरंदुल रिंग रोड क्रमांक 4 स्थित संगठन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहे।
हड़ताली चालकों का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रबंधन और ठेकेदारों की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे चालकों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।
चालकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, हड़ताल के चलते क्षेत्र में परिवहन गतिविधियों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन और संबंधित प्रबंधन से जल्द वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की अपील की है, ताकि चालकों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और परिवहन व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो सके।