अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला एवं सत्र न्यायालय फैजाबाद में पेश किया गया। सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को 29 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।आरोपियों को एसओजी प्रभारी अपनी टीम के साथ न्यायालय लेकर पहुंचे। इससे पहले सभी का पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) , सिविल जज जूनियर डिवीजन निवेदिता सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी पूरे समय न्यायालय परिसर में मौजूद रहे।मामले मे अयोध्या के सीजेएम कोर्ट के अभियोजन अधिकारी के0सी0 वर्मा का कहना है कि आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे अलग-अलग राशि में कुल ₹79,85,493 बरामद किए गए हैं और उन्हें सोमवार तक के लिए रिमांड पर भेजा गया है। सोमवार को उन्हें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायालय में पेश किया जाना है। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
Byte-के0सी0 वर्मा,सीजेएम कोर्ट के अभियोजन अधिकारी