सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गागलहेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित अपराधी आकाश पुत्र अजय उर्फ अज्जू, निवासी ग्राम कोलकी कलां, थाना गागलहेड़ी, को विधिवत नोटिस तामील कराकर जनपद की सीमा से बाहर निष्कासित कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में 4 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के जिला बदर आदेश के अनुपालन में पुलिस ने गांव में लाउडस्पीकर और मुनादी के माध्यम से आदेश की जानकारी सार्वजनिक की। इसके बाद अभियुक्त को जिला बदर की शर्तों से अवगत कराते हुए सहारनपुर जनपद की सीमा से बाहर हरिद्वार जनपद के थाना भगवानपुर क्षेत्र तक छोड़ा गया।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिला बदर अवधि के दौरान यदि अभियुक्त सहारनपुर की सीमा में पाया गया तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु.अ.सं. 204/25, धारा 305(ए), 317(2), 331(4) बीएनएस
मु.अ.सं. 212/25, धारा 305(ए) बीएनएस
मु.अ.सं. 222/25, धारा 305(ए), 317(2), 331(4) बीएनएस
मु.अ.सं. 42/24, धारा 379/411 भादवि
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक अभिनव कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार तोमर तथा हेड कांस्टेबल इरशाद खान शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़