सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, बिजनौर द्वारा आयोजित “वन महोत्सव-2026” के अंतर्गत शनिवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज, साहनपुर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी ने पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि _”वृक्ष ही हमारे जीवन की सांस हैं। प्रधानमंत्री जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से हमें अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी माँ की तरह देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। तभी हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण दे पाएंगे।”इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए। सभी छात्र-छात्राओं ने पौधों को गोद लेकर उनकी सुरक्षा और सिंचाई की जिम्मेदारी भी ली।कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार वन दरोगा विकास कुमार वन दरोगा मयंक भट्ट ने वृक्षों के महत्व और जलवायु परिवर्तन से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने शिक्षकों और वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।इस दौरान *मास्टर धर्मेंद्र, मास्टर नसीम, नौशाद सरवरी, दीपांशु, परवेज अख्तर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया और अंत में सभी ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।